ये चीजें सर्दियों में शरीर को मजबूत रखेंगी और बीमार होने से भी बचाएंगी

ये चीजें सर्दियों में शरीर को मजबूत रखेंगी और बीमार होने से भी बचाएंगी

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस का दौर चला रहा है और सर्दियों ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर का खास ख्याल रखें। इस दौरान ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपके शरीर को मजबूत बनाएं और आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करें। इससे आप बीमारियों से दूर रहेंगे और अगर बीमार पड़ भी जाएंगे तो जल्दी रिकवर हो जाएंगे। अपनी आहार ऐसी चीजें शामिल करें, जिनमें प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर हों। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे बताएंगे जो आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करेंगी।

पढ़ें- सर्दियों में च्यवनप्राश खाने से होंगे ये फायदे, 10 बीमारियों से रहेंगे दूर

सर्दियों में शरीर को मजबूत बनाएंगी और बीमार होने से भी बचाएंगी ये चीजें (Best Foods Keep Immunity and Body Strong in Winter in Hindi):

विटामिन सी

सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। नींबू और आंवले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होता है। इसके अलावा आप संतरा और मौसमी जैसी चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ओट्स

कई लोग सुबह नाश्ते में ओट्स खाना पसंद करते हैं। ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मददगार होते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार माना जाता है। हालांकि इसे भी दिनभर में 1-2 कप ही पीना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी के सेवन से आपको अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि भूख कम लगना, खाने में अनिच्छा आदि।

कच्चा लहसुन

कच्चे लहसुन का सेवन शरीर के काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, लहसुन में पर्याप्त मात्रा में एलिसिन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए और ई पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

दही

दही को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। यह न सिर्फ पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार होती है बल्कि इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। अगर आपको पेट में जलन की समस्या है तो आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में इन तरीकों से दूर करें पैरों का रूखापन

ये टिप्स आपको गुस्से पर काबू रखना सिखा देंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।